मैग्नीशियम ( Magnesium )


  प्राप्ति - मैग्नीशियम सल्फेट के रूप में मैग्नीशियम झरने में तथा मैग्नीशियम क्लोराइड के रूप में समुद्री जल में पाया जाता है । पौधे को हरा रंग देने वाले कार्बनिक यौगिक क्लोरोफिल ( Chlorophyll ) में भी मैग्नीशियम उपस्थित रहता है |

 मैग्नीशियम का निष्कर्षण : मैग्नीशियम धातु का निष्कर्षण मुख्यतः कार्नालाइट ( KCI.MgCl2 6H2 O ) अयस्क से किया जाता है ।

 मैग्नीशियम के भौतिक गुण : मैग्नीशियम चाँदी की तरह उजली एवं चमकीली धातु है । यह मुलायम , तन्य तथा प्रतन्य धातु है । अतः इसे आसानी से तार या फीते के रूप में प्राप्त किया जा सकता है । इसका द्रवणांक 650 ° C तथा क्वथनांक 110 ° C होता है । इसका आपेक्षिक घनत्व 1.75 होता है ।

 मैग्नीशियम के रासायनिक गुण : तनु अम्लों के साथ प्रतिक्रिया कर यह हाइड्रोजन गैस बनाता है । यह क्षार से किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं करती है । तनु नाइट्रिक अम्ल के साथ यह मैग्नीशियम नाइट्रेट तथा अमोनियम नाइट्रेट बनाता है । शुष्क ईथर की उपस्थिति में यह इथाइल आयोडाइड या ब्रोमाइड से प्रतिक्रिया करके इथाइल मैग्नीशियम आयोडाइड या ब्रोमाइड बनाता है , जिसे ग्रिगनाई प्रतिकारक ( Grignard's Reagent ) कहते हैं । मैग्नीशियम नाइट्रोजन के साध प्रतिक्रिया करके मैग्नीशियम नाइट्राइड बनाता है ।

 मैग्नीशियम के उपयोग : 1. फ्लैश लाइट रिबन ( Flash Light Ribbon ) बनाने में 2. फोटोग्राफी एवं आतिशबाजी में 3. ग्रिगनाई प्रतिकारक बनाने में 4.मिश्रधातुओं के निर्माण में

मैग्नीशियम की मिश्रधातुएँ

        मिश्रधातुएँ                                     सघटन                                            उपयोग

मैग्नेलियम ( magnalium )           Mg - 2 % , Al - 95 %                            हवाई जहाज , तराजू आदि

                                                     तथा Cu-- Fe -- 2-3 %                            के निर्माण में

ड्युरालुमिन ( Duralumin )         Al - 95 % , Cu - 4 %                             हवाई जहाज , प्रेशर कुकर

                                                     Mg - 0.5 % , Mn - 0.5                          आदि के निर्माण में

इलेक्ट्रॉन ( Elektron )                Mg - 95 % , Zn - 4.5 %                         हवाई जहाज एव मोटर  गाड़ी       

                                                     Cu - 0.5 %                                              के ढांचा बनाने में

नोट : 

1. मैग्नेलियम मिश्रधातु काफी हल्का होता है । इस कारण इसका उपयोग हवाई जहाज , तराजू आदि के निर्माण में होता है । 
2. ड्यूरालुमिन का उपयोग भी हवाई जहाज के निर्माण में होता है । प्रेशर कुकर ( Pressure Cooker ) भी ड्यूरालुमिन से बनाये जाते हैं । 
3. इलेक्ट्रॉन का उपयोग भी हवाई जहाज एवं मोटरगाड़ी के ढांचा बनाने में होता है । 
4. फ्लैश बल्बों में नाइद्रोजन गैस के वायुमंडल में मैग्नीशियम का तार रखा रहता है ।

मैग्नीशियम के यौगिक
 1.मैग्नीशिया ( Magnesia ) : मैग्नीशियम ऑक्साइड को मैग्नीशिया कहा जाता है | यह हल्के श्वेत रंग का चूर्ण होता है । यह जल में बहुत कम घुलनशील है । यह प्रतिदीप्तिशील प्रकाश उत्पन्न करता है । चूंकि यह बहुत ऊँचे ताप पर द्रवित होता है । अतः भट्ठों में इसका अस्तर ( Lining ) लगाया जाता है । 

2. मैग्नीशियम हाइड्रॉक्साइड ( Magnesium Hydroxide ) : यह श्वेत रंग का पदार्थ है जो जल में अत्यन्त अल्प घुलनशील है । यह एक क्षार है । शीरा ( Molasses ) से चीनी के निष्कर्षण में मैग्नीशियम हाइड्रॉक्साइड का उपयोग होता है । इसे मिल्क ऑफ मैग्नीशिया भी कहते हैं । इसका उपयोग दवा के रूप में पेट की अम्लीयता दूर करने में भी होता है ।
3. मैग्नीशियम सल्फेट ( Magnesium Sulphate ) : मैग्नेशियम सल्फेट प्रकृति में इप्सोमाइट के रूप में इप्सम के गर्म झरनों में पाया जाता है । यह रंगहीन रवेदार ठोस प्रदार्थ है । इसका उपयोग कपास उद्योग तथा साबुन एवं पेन्ट उद्योग में होता है । ग्रीलो विधि से सल्फ्यूरिक अम्ल बनाने में प्लैटिनीकृत Mgso , का व्यबहार उत्प्रेरक के रूप में होता है । मैग्नीशियम सल्फेट का उपयोग दस्तावर ( Purgative ) के रूप में होता है । मैग्नीशियम सल्फेट या इप्सम लवण एक deliquescent यौगिक है ।
 4. मैग्नीशियम कार्बोनेट ( Magnesium Carbonate ) : यह मैग्नेसाइट या डोलोमाइट के रूप में प्रकृति में पाया जाता है । यह एक श्वेत ठोस पदार्थ है जो जल में घुलनशील है । मैग्नीशियम कार्बोनेट का उपयोग छपाई की स्याही , दत मंजन , चेहरे पर लगाने वाले पाउडर आदि बनाने में होता है । मैग्नीशियम एल्वा की तरह यह दवा के रूप में उपयोग होता है । यह पेट की अम्लीयता दूर करने के काम में आता है । 
5. मैग्नीशियम एल्वा ( Magnesium Alva ) : मैग्नीशियम एल्वा [ Mg ( OH ) , MgCO3H , O ] का प्रयोग पेट की अम्लता दूर करने में किया जाता है । यह एक एन्टाएसिड है । 
6. सोरेल सीमेण्ट ( Sorel Cement ) : MgCI , 5MgOTHO को सोरेल सीमेण्ट कहते है ।

Post a Comment

if you have any doubts. please let me know