राष्ट्रीय उद्यान
( National Park )
: राष्ट्रीय उद्यान
तुलनात्मक रूप से एक वृहत् प्रदेश है जिसमें एक अथवा अनेक पारिस्थितिक तंत्र होते
हैं जो मानव अधिग्रहण तथा उपयोग द्वारा भौतिक रूप से परिवर्तित नहीं हो रहे हैं ।
यहाँ पौधे तथा पशुओं की प्रजातियाँ , भू - आकृतिक स्थान तथा प्राकृतिक वास ( Habitat ) को विशेष वैज्ञानिक शिक्षा तथा विहार के
लिए सुरक्षित रखा जाता है ।
वन्य जीव अभयारण्य
( Wildlife
Sanctuary ) : राष्ट्रीय उद्यान
की ही तरह वन्य जीव अभयारण्य वन्य जीवों तथा सम्बन्धित प्रजातियों को सुरक्षा के
लिए समर्पित है । अभयारण्य में मानव गतिविधियों की अनुमति दी गई है , जबकि राष्ट्रीय उद्यान में इसकी अनुमति
नहीं दी जाती है
जीवमंडल आरक्षित प्रदेश ( Biosphere Reserves ) :
उद्देश्य ( Objectives ) : जीवमंडल सीमांकित करने के मुख्य उद्देश्य
निम्न प्रकार हैं :
1. जैव विविधता एवं
सांस्कृतिक विविधता को संरक्षण प्रदान करना ।
2. पारिस्थतिक तथा
पर्यावरण के संबंध में शोध कार्य को प्रोत्साहन देना ।
3. शिक्षा , ट्रेनिंग तथा शोध कार्य की सुविधायें
प्रदान करना ।
भारत सरकार ने बायोसफियर रिजर्व ( Biosphere Reserve Programme ) 1986 में आरंभ किया था । इस समय भारत में कुल 18 जीव - मंडल हैं भारत के जीवमण्डलों के नाम एवं क्षेत्रफल दिये गये हैं । 3 भारत के 18 में से सात जीवमंडल संरक्षित प्रदेश ' वर्ल्ड नेटवर्क ऑफ बायोस्फीयर रिजर्व ' का भाग हैं , जो यूनेस्को के ' मैन एंड बायोस्फेयर ' योजना पर आधारित है । ये सात जीवमंडल संरक्षित प्रदेश निम्नलिखित हैं :
1. नीलगिरि जीवमंडल संरक्षित प्रदेश ; 2. नंदा देवी जीवमंडल संरक्षित प्रदेश ; 3. सुंदरवन जीवमंडल संरक्षित प्रदेश ; एवं 4. मन्नार की खाड़ी जीवमंडल , 5 , नोकरेक जीवमण्डल , 6. पंचमदी जीवमंडल तथा 7. सिमलिपाल जीवमंडल
भारतः जीवमंडल
आरक्षित क्षेत्र ( Biosphere
Reserves )
1. नीलगिरि जीवमंडल संरक्षित प्रदेश
वर्ष - 1986
स्थान - वायनाद , नागारहोल , बांदीपुर मुदुमलाई . नीलाम्बर , साइलेन्ट वैली तथा सीरूवनी पहाड़ियाँ
राज्य - तमिलनाडु केरल तथा कर्नाटक
प्रकार - पश्चिमी घाट
प्रदेशफल ( वर्ग कि.मी. ) - 5520
2. नंदा देवी
वर्ष - 1988
स्थान - चमोली , पिथौरागढ़ तथा अलमोड़ा जिलों का भाग
राज्य - उत्तराखंड
प्रकार - पश्चिम हिमालय
प्रदेशफल ( वर्ग कि.मी. ) - 6407
3 . नोकरेक
वर्ष - 1988
स्थान - गारों पहाड़ो का भाग
राज्य - मेघालय
प्रकार - मेघालय पठार
प्रदेशफल ( वर्ग कि.मी. ) - 820
4 . सुंदरवन
वर्ष - 1989
स्थान - गारों पहाड़ो का भाग
राज्य - पश्चिम बंगाल
प्रकार - गगा का डेल्टा
प्रदेशफल ( वर्ग कि.मी. ) - 9630
5. मन्नार की खाड़ी
वर्ष - 1989
स्थान -भारत और श्रीलंका के बीच मन्नार की खड़ी का भाग
राज्य - तमिलनाडु
प्रकार - तट
प्रदेशफल ( वर्ग कि.मी. ) - 10500
6. मानस
वर्ष - 1989
स्थान - कोकराझार , बोन्गाईगाँव , बारपेटा , नालबाड़ी तथा कामरूप जिलों का भाग
राज्य - असम
प्रकार - पूर्वी हिमालय
प्रदेशफल ( वर्ग कि.मी. ) - 2837
7. ' ग्रेट निकोबार ' जीवमंडल संरक्षित प्रदेश
वर्ष - 1989
स्थान - भाग अंडमान तथा निकोबार का सबसे दक्षिणी द्वीप
राज्य - निकोबार द्वीप
प्रकार - द्वीप
प्रदेशफल ( वर्ग कि.मी. ) -885
8 . सिमलीपाल
स्थान - मयूरभंज जिले का भाग
राज्य - उड़ीसा
प्रकार - दक्कन प्रायद्वीप
प्रदेशफल ( वर्ग कि.मी. ) - 5569
9. दिवरू – सेखोवा
स्थान - डिब्रूगढ़ तथा तिनसुकिया सादरवोवा
राज्य -असम
प्रकार - पूर्वी हिमालय जिलों का भाग
प्रदेशफल ( वर्ग कि.मी. ) - 765
10. डिहांग – दिवांग
स्थान - सिआँग तथा दिबांग घाटी का भाग
राज्य - अरुणाचल प्रदेश
प्रकार - पूर्वी हिमालय
प्रदेशफल ( वर्ग कि.मी. ) - 5111
11 . पंचमढ़ी
स्थान - बैतूल , होशंगाबाद तथा छिंदवाड़ा जिलों का भाग
राज्य - मध्य प्रदेश
प्रकार - अद्ध – शुष्क
प्रदेशफल ( वर्ग कि.मी. ) - 4928
12. कंचनजंगा
वर्ष - 2000
स्थान - कचनजंगा पहाड़ियों का भाग
राज्य - सिक्किम
प्रकार - पूर्वी हिमालय
प्रदेशफल ( वर्ग कि.मी. ) - 2931
13. अगस्थीमलाई
वर्ष - 2001
स्थान - नैय्यर , पेप्परा तथा शेन दुरूनी वन्य जीव अभयारण्य तथा निकटवर्ती क्षेत्र
राज्य - केरल
प्रकार - पश्चिमी घाट
प्रदेशफल ( वर्ग कि.मी. ) - 3500
14. अचानाकामार अमरकंटक
वर्ष - 2005
स्थान - अनूपपुर , डिंडौरी तथा बिलासपुर जिलों का भाग
राज्य - मध्य प्रदेश तथा उत्तीसगढ़
प्रदेशफल ( वर्ग कि.मी. ) - 3835
15. रण ऑफ कच्छ / ज्ञान भारती जीव मंडल संरक्षित क्षेत्र
वर्ष - 2008
स्थान - कच्छ का भाग , राजकोट तथा सुंदरगढ़ जिले
राज्य - गुजरात
प्रकार - मरुस्थल
प्रदेशफल ( वर्ग कि.मी. ) - 12454
16. ठंडा मरुस्थल
वर्ष - 2009
स्थान - पिनघाटी , चन्द्रताल
राज्य - हिमाचल प्रदेश
प्रकार - प . हिमालय
प्रदेशफल ( वर्ग कि.मी. ) - 7770
17. सोशाचलम
वर्ष - 2010
स्थान - चित्तूर तथा कडपा
राज्य - आन्ध्र प्रदेश
प्रकार - पूर्वी घाट
प्रदेशफल ( वर्ग कि.मी. ) - 4756
18. पन्ना
वर्ष - 2011
स्थान - पन्ना जनपद
राज्य - मध्य प्रदेश
प्रदेशफल ( वर्ग कि.मी. ) - 2999

एक टिप्पणी भेजें
if you have any doubts. please let me know