कच्छ वनस्पति / मैनग्रोव ( Mangroves )
मैनग्रोव वनस्पति , उष्णकटिबंधीय ( Tropical ) : सागरों के तटों पर दलदल एवं कीचड़ में उगने वाली वनस्पति को कच्छ वनस्पति अथवा मैनग्राव ( Mangroves ) कहते हैं । मैनग्रोव वनस्पति , सागरी तूफान तथा ऊँची समुद्री लहरों के विरूद्ध एक ढाल ( Shied ) का कार्य करती है । जिससे तटीय अपरदन में भारी कमी आती है तथा सागर का लवणीय जल ( Saline Water ) उपजाऊ भूमी पर नहीं फैल पाता । इनका उपजाऊ तन्त्र ( Productive Ecosystem ) समाज के लिये विभिन्न प्रकार के संसाधन उपलब्ध कराता है । भारत के तटीय दलदली क्षेत्रों में सुन्द्री वृक्ष प्रधान वृक्ष हैं , जिसको काण्डला ( Kandla ) भी कहते हैं । सुन्द्री वृक्ष के फूलों से कपड़े की रंगाई का काम लिया जाता है । एक वर्तमान अनुमान के अनुसार भारत में कच्छ वनस्पति ( Mangrove ) का क्षेत्रफल लगभग 4650 वर्ग किलोमीटर अथवा कुल वनस्पति क्षेत्रफल का 0.14 प्रतिशत है । भारत सरकार से 28 मैनग्रोव क्षेत्रों का सीमांकन किया है । राज्य स्तर पर मैनग्रोव वनस्पति के मुख्य क्षेत्रों के नाम
भारत के मैनग्रोव ( Mangroves in India )
मैनग्रोव राज्य / केन्द्र शासित प्रदेश
1. भीतरकनिका ( Bhitarkanika ) उड़ीसा
2. कुण्डापुर ( Coondapur ) कर्नाटक
3. गोवा ( Goa ) गोआ
4. गोदावरी डेल्टा ( Godavari Delta ) आन्ध्रा प्रदेश
5. कच्छ की खाड़ी ( Gulf of Kutch ) गुजरात
6. कृष्णा डेल्टा ( Krishna Delta ) आन्ध्रा प्रदेश
7. लोरिंगा ( Loringa ) आन्ध्रा प्रदेश
8. महानदी डेल्टा ( Mahanadi Deha ) उड़ीसा
9. उत्तरी अण्डमान ( North Andaman ) अण्डमान तथा निकोबार द्वीप समूह
10. पिछवारम ( Pichvaram ) तमिलनाडु
11. प्वाईंट कौलिमर ( Point Collimere ) तमिलनाडु
12. उडुपी , द . तथा उत्तरी कन्नड ( Udupai - South and North Kannada ) कर्नाटका
13. सुन्दरवन ( Sunderban ) प . बंगाल

एक टिप्पणी भेजें
if you have any doubts. please let me know