वन्य जीवों के
सरंक्षण की नीति ( Strategy for
Conservation of Wild Life )
2. शिकार की चोरी
करने वालों ( poachers ) तथा चरवाहों को
संरक्षित उद्यानों तथा अभ्यारण्यों में घुसने से रोकना चाहिए ।
3. राष्ट्रीय
उद्यानों तथा वन्य जीव अभ्यारण्यों की संख्या में वृद्धि होनी चाहिए ।
4. वर्तमान राष्ट्रीय
उद्यानों तथा अभ्यारण्यों को अधिक आधारभूत संरचना की सुविधा प्रदान कर विकसित करना
चाहिए ।
5. वन्य जीवों के
बंदी - प्रजनन ( captive
breeding ) को प्रोत्साहित
करना चाहिए ।
6. राष्ट्रीय
उद्यानों तथा अभ्यारण्यों में वन्य जीवों के लिए समुचित चिकित्सा सुविधाओं की
व्यवस्था करनी चाहिए ।
7. राष्ट्रीय
उद्यानों तथा अभ्यारण्यों में वन्य जीवों के रहने तथा उनके प्रजनन के लिए उपयुक्त
वास - स्थान तथा वातावरण का विकास करना ।
8. राष्ट्रीय
उद्यानों तथा अभ्यारण्यों में सेमिनार , संगोष्ठी सम्मेलन कार्यशाला तथा प्रदर्शनी का आयोजन करना
ताकि वन्य जीवों के बारे में जानकारी को बढ़ाया तथा सुधारा जा सके ।
9. सभी निम्नीकृत
बनों में वनरोपण की व्यवस्था करना ।
10. खेती के लिए
अनुपयुक्त उपांत भूमि को सामाजिक वानिकी के अन्तर्गत लाना ताकि वन्य जीवों के
पारिस्थितिक तंत्र तथा वास - स्थान में वृद्धि हो सके ।

एक टिप्पणी भेजें
if you have any doubts. please let me know