1. मध्यप्रदेश का वन क्षेत्र है ?
( A ) 807276 वर्ग किमी
( B ) 77482 वर्ग किमी
( C ) 71224 वर्ग किमी
( D ) 80482 वर्ग किमी
उत्तर :- ( B ) 77482 वर्ग किमी
• व्याख्या : - वन सर्वेक्षण देहरादून की भारत वन स्थिति रिपोर्ट 2019 अनुसार म.प्र . में कुल बन क्षेत्र 77482
वर्ग किमी है । म.प्र . देश में सर्वाधिक वन क्षेत्र वाला राज्य है । देश का वन क्षेत्र 807276 वर्ग किमी है
म.प्र . में 25.14 प्रतिशत में वन हैं ।
2. टाईगर स्टेट मध्यप्रदेश में नवीनतम गणना में बाघों की संख्या है ?
( A ) 2967
( B ) 524
( C ) 442
( D ) 526
उत्तर : - ( D ) 526
• व्याख्या : - राष्ट्रीय बाघ आकलन रिपोर्ट 2018 के अनुसार देश में कुल 2967 बाघ हैं जिनमें से सर्वाधिक 526 बाघ म.प्र . में है
• देश की कुल तेंदुओं की संख्या 12852 में से सर्वाधिक 3421 म.प्र . में है ।
• देश में सर्वाधिक घड़ियाल म.प्र . में
बाघ गणना रिपोर्ट 2019
भारत में बाघों की कुल संख्या 2967
2014 और 2018 के बीच बाघों की आबादी में वृद्धि - 33 %
राज्य / क्षेत्र बाघों की संख्या
मध्य प्रदेश 526 ( सबसे ज्यादा )
कर्नाटक 524 ( ऊपर से दूसरा )
उत्तराखंड 442 ( ऊपर से तीसरा )
महाराष्ट्र 312 ( चौथा स्थान )
उत्तर प्रदेश 173
सुन्दरवन 88
बिहार 31
3. म.प्र . का सबसे ऊंचा जलप्रपात है ?
( A ) चचाई
( B ) बहुती
( C ) सेलर
( D ) बीहड़
उत्तर : - ( B ) बहुती
व्याख्या : - रीवा जिला म.प्र . शासन की वेबसाइट अनुसार बहुती प्रदेश का सबसे ऊंचा झरना है ।
• बहुती की ऊंचाई 198 मीटर है ।
• चचाई ( बीहड़ नदी ) की ऊंचाई 130 मीटर है ।
• पुरवा जलप्रपात ( टोन्स नदी , रीवा ) ऊंचाई 67 मीटर ।
• क्योटी प्रपात रीवा , मोहना नदी , ऊंचाई 98 मीटर ।
4. म.प्र . में न्यूनतम औसत वार्षिक वर्षा वाला जिला है ?
( A ) बालाघाट
( B ) भिण्ड
( C ) सीधी
( D ) नीमच
उत्तर : ( B ) भिण्ड
• व्याख्या : - चम्बल की निचली घाटी अर्थात् ग्वालियर , मुरैना , भिण्ड और शिवपुरी में 75 सेमी के लगभग औसत वर्षा होती है । भिण्ड में औसत वार्षिक वर्षा लगभग 66.8 सेमी होती है ।
5. मड़ीखेडा जल विद्युत गृह को जल आपूर्ति किस नदी से होती है ?
( A ) बेतवा
( B ) चम्बल
( C ) कालीसिन्ध
( D ) सिन्ध नदी
उत्तर : - ( D ) सिन्ध नदी
• व्याख्या : - शिवपुरी जिले में सिंध नदी पर बने मड़ीखेड़ा बांध में 60 मेगावॉट का प्रोजेक्ट है , यह 2006 में प्रारंभ हुआ ।
6. ' राष्ट्रीय मानव ' किन्हें कहा गया है ?
( A ) भील
( B ) बैगा
( C ) कोल
( D ) कोरकू जनजाति
उत्तर : - ( B ) बैगा
• व्याख्या : - डिण्डोरी जिले की प्रमुख जनजाति बैगा को राष्ट्रीय मानव के रूप में जाना जाता है । प्रदेश में बैगा जनजाति की जनसंख्या लगभग 1 लाख 31 हजार है ।
8. कर्क रेखा ( 23-1 / 2 ° अक्षांश ) के उत्तर में अवस्थित जिला है ?
( A ) मन्दसौर
( B ) अनूपपुर
( C ) शाजापुर
( D ) उक्त सभी
उत्तर : - ( A ) मन्दसौर
व्याख्या : - कर्क रेखा रतलाम से शहडोल जिले तक प्रदेश के कुल 14 जिलों से गुजरती है । मन्दसौर इसके उत्तर में जबकि शाजापुर व अनूपपुर इसके दक्षिण में हैं ।
9. कर्क रेखा को दो बार काटने वाली नदी है ?
( A ) नर्मदा
( B ) कालिसिंध
( C ) बेतवा
( D ) माही
उत्तर : - ( D ) माही
व्याख्या : - धार जिला के मिंडा ग्राम ( विंध्य पर्वत ) से उद्गमित होकर माही झाबुआ , रतलाम जिलों में प्रवाहित होती है । राजस्थान , गुजरात से होकर खंभात की खाड़ी द्वारा अरब सागर में गिरती है । यह कर्क रेखा को दो बार काटती है । ( कुल लम्बाई लगभग 580 किमी है ) - माही नदी पर माही बजाज सागर बांध ( बांसवाड़ा ) है
10. रामायणकालीन भरत मिलाप का स्थल किस जिले में है ?
( A ) सतना
( B ) रीवा
( C ) बालाघाट
( D ) अनूपपुर
उत्तर : - ( A ) सतना
व्याख्या : - विंध्य पर्वतमाला के उत्तरी पर्वत स्कन्ध में बसे चित्रकूट ( सतना ) में कामदगिरि को भरत मिलाप स्थल माना जाता है । यहां मन्दाकिनी तट पर रामघाट के अलावा जानकी कुण्ड , सती अनुसुइया , गुप्त गोदावरी , भरत कूप आदि पवित्र स्थल हैं ।
11. म.प्र . की जनजाति और उनसे संबद्ध प्रतीक सांस्कृतिक के जोड़े में गलत है ?
( A ) भारिया - भड़म नृत्य
( B ) कोल - गोहिया पंचायत
( C ) भील - पोडा खेती
( D ) गोंड जनजाति - बूढ़ा देव
उत्तर : - ( C ) भील - पोडा खेती
व्याख्या : - बैगा जनजाति झूम खेती करती है , जिसे पोडा ( बेवार या डाहिया खेती ) कृषि कहा जाता है । इसी तरह की खेती प्रणाली को भीलों में चिमाता , भारिया जनजाति में दाहिया / डहिया खेती कहा जाता है ।
12. म.प्र . लोक निर्माण विभाग द्वारा अनुरक्षित सड़कों की लम्बाई है ( किमी ) ?
( A ) 8858
( B ) 70900
( C ) 67200
( D ) 90400
उत्तर : - ( B ) 70900
व्याख्या : - प्रदेश में पी.डब्ल्यू.डी . द्वारा अनुरक्षित सड़कों की लम्बाई 70900 किमी है । राष्ट्रीय राजमार्ग की लम्बाई 8858 किमी है । प्रदेश के प्रति 100 वर्ग किमी क्षेत्रफल पर 23 किमी सड़कों की लम्बाई है ।
13. रीवा अल्ट्रा मेगा सौर परियोजना की क्षमता है ?
( A ) 720 मेगावॉट
( B ) 1200 मेगावॉट
( C ) 750 मेगावॉट
( D ) 100 मेगावॉट
उत्तर : - ( C ) 750 मेगावॉट
व्याख्या : - एशिया के सबसे बड़े सोलर प्रोजेक्ट रीवा में 250-250 मेगावॉट की तीन सौर इकाइयां हैं । इससे लगभग 15 लाख टन Co , के बराबर कार्बन उत्सर्जन कम होने की संभावना है । प्रदेश में सौर ऊर्जा परियोजनाएं निम्न स्थलों पर निर्माणाधीन हैं -
( 1 ) आगर 550 MW
( 2 ) शाजापुर 450 MW
( 3 ) नीमच 500 MW
( 4 ) ओंकारेश्वर फ्लोटिंग बांध 600 MW
( 5 ) मुरैना 1400 Mw
14. मध्यप्रदेश का सर्वाधिक विद्युत उत्पादक जिला है ?
( A ) सिंगरौली
( B ) सीधी
( C ) खण्डवा
( D ) बैतूल
उत्तर : - ( C ) खण्डवा
व्याख्या : - प्रदेश के खण्डवा जिले में ताप विद्युत की 04 इकाइयां दोंगलिया ( सिंगाजी ताप वि . केन्द्र ) में स्थापित हैं जिसकी क्षमता 2520 मेगावॉट की है । यहां ओंकारेश्वर जल विद्युत 520 मेगावॉट , इंदिरा सागर परियोजना 1000 मेगावॉट की स्थापित है । सौर ऊर्जा - खण्डवा के छिरवेल में 200 मेगावॉट एवं ओंकारेश्वर में 600 मेगावॉट की परियोजना निर्माणाधीन हैं ।
15. सेल्दा डालची विद्युत इकाई किस जिले में है ?
( A ) खण्डवा
( B ) खरगोन
( C ) रीवा
( D ) रायसेन
उत्तर : - ( B ) खरगोन
व्याख्या : - विद्युत उत्पादक कम्पनी एन.टी.पी.सी. की देश की पहली अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल उत्पादन इकाई सेल्दा डालची खरगोन में है । इसकी 1320 मेगावॉट विद्युत उत्पादन क्षमता है । - एन.टी.पी.सी. की प्रदेश में स्थापित अन्य प्रमुख इकाइयां हैं विंध्याचल ( 4760 मेगावॉट ) एवं गाडरवारा 800 मेगावॉट ।
16. म.प्र . के सर्वाधिक क्षेत्र पर विस्तारित वन हैं ?
( A ) आरक्षित
( B ) संरक्षित
( C ) गैर वर्गीकृत
( D ) खुले वन
उत्तर : - ( A ) आरक्षित
व्याख्या : - म.प्र . में वन विभाग की स्थापना से ही वनों का वैज्ञानिक प्रबंधन प्रारंभ हुआ । प्रशासकीय प्रबंधन की दृष्टि से प्रदेश के वनों को 03 भागों में बांटा गया है ।
17. भारत बन स्थिति रिपोर्ट 2019 के अनुसार म.प्र . के वनक्षेत्र में कितनी वृद्धि दर्ज की गई है ?
( A ) 5188 वर्ग किमी
( B ) 68 वर्ग किमी
( C ) 499 वर्ग किमी
( D ) 1025
उत्तर : - ( B ) 68 वर्ग किमी
व्याख्या : - गत वन रिपोर्ट 2017 की तुलना में वर्ष 2019 में देश में 5188 वर्ग किमी वन की वृद्धि हुई है । म.प्र . में 68 वर्ग किमी वनक्षेत्र बढ़ा है , जबकि मणिपुर में 499 वर्ग किमी वन क्षेत्र की कमी हुई है । 2019 वन रिपोर्ट अनुसार भारत का सबसे बड़ा वन क्षेत्र वाला राज्य म.प्र . है ( वन क्षेत्र म.प्र . 77482 वर्ग किमी )
18. अखबारी कागज कारखाना नेपानगर की स्थापना हुई ?
( A ) 1947
( B ) 1974
( C ) 1965
( D ) 1972
उत्तर : - ( A ) 1947
व्याख्या : - नेपा लिमिटेड बुरहानपुर मूलतः निजी उद्यमी द्वारा 1947 में स्थापित हुआ , यह 1959 में केन्द्रीय सार्वजनिक उपक्रम बना । यह देश का प्रथम अखबारी कागज कारखाना है ।
19. म.प्र . में जलोढ़ मिट्टी का क्षेत्र प्रदेश के किस क्षेत्र में है ?
( A ) पूर्व
( B ) पश्चिम
( C ) उत्तर
( D ) दक्षिण क्षेत्र
उत्तर : - ( C ) उत्तर
व्याख्या : - प्रदेश में जलोढ़ मिट्टी का निर्माण बुंदेलखंड नीस तथा चम्बल द्वारा निक्षेपित पदार्थों से हुआ है । यह मिट्टी प्रदेश के उत्तर में मुरैना , भिंड , ग्वालियर तथा शिवपुरी जिलों में लगभग 30 लाख एकड़ क्षेत्र में विस्तारित है ।
20. वन राजिक महाविद्यालय अवस्थित
( A ) मण्डला
( B ) मुरैना
( C ) उज्जैन
( D ) बालाघाट
उत्तर : - ( D ) बालाघाट
व्याख्या : - म.प्र . के बालाघाट में वनराजिक महाविद्यालय है तथा 08 वन विद्यालय क्रमशः बैतूल , अमरकंटक , शिवपुरी , लखनादौन , गोविन्दगढ़ , पचमढ़ी , झाबुआ एवं ताला ( उमरिया ) में हैं ।
21. वानिकी अनुसंधान एवं मानव संसाधन विकास केन्द्र अवस्थित है ?
( A ) भोपाल
( B ) छिन्दवाड़ा
( C ) जबलपुर
( D ) रीवा
उत्तर : - ( B ) छिन्दवाड़ा
व्याख्या : - वन अनुसंधान संस्थान देहरादून से संबद्ध म.प्र . में निम्न संस्थान हैं –
( 1 ) भारतीय वन प्रबंध संस्थान , भोपाल
( 2 ) वानिकी अनुसंधान , छिन्दवाड़ा
( 3 ) उष्णकटिबंधीय वन अनुसंधान , जबलपुर
( 4 ) राज्य वन अनुसंधान , जबलपुर
22. म.प्र . राज्य खनिज निगम का स्थापना वर्ष है ?
( A ) 1956
( B ) 1984
( C ) 1960
( D ) 1962
उत्तर : - ( D ) 1962
व्याख्या : - म.प्र . खनिज निगम 1962 में स्थापित किया गया । प्रदेश में प्रमुख रूप से 20 प्रकार के खनिजों का उत्पादन होता है । हीरा , मैंगनीज , पायरोफिलाइट , ताम्र अयस्क उत्पादन में प्रदेश का देश में प्रथम स्थान है । - खनिज उपलब्धता की दृष्टि से म.प्र .राष्ट्र का चौथा खनिज संपन्न राज्य है ।
23. सिडोली प्रथा संबंधित है ?
( A ) जन्म से
( B ) मृत्यु से
( C ) विवाह से
( D ) उपनयन से
उत्तर : - ( B ) मृत्यु से
व्याख्या : - म.प्र . की कोरकू जनजाति में मृतक की समाधि पर लकड़ी का स्तम्भ ' मण्डो ' लगाने की प्रथा है तथा मृतक को देव पितर में शामिल करने के लिए सिडोली पर्व ( मृत्यु भोज एवं नृत्य ) भी मनाने की परंपरा है ।
24. जनजाति व उनसे संबद्ध सांस्कृतिक प्रथा में असंबंध है ?
( A ) कोरकू जनजाति - जिरोती
( B ) कोल जनजाति - दहका नृत्य
( C ) गोंड जनजाति - लमसना विवाह
( D ) भारिया - पिठौरा चित्र
उत्तर : - ( D ) भारिया - पिठौरा चित्र
व्याख्या : - भील जनजाति की पिठौरा ( पिथौरा ) भित्ति चित्र कला अत्यंत समृद्ध है । भील निवास स्थल को फाल्या कहा जाता है ।
25. क्षेत्रीय गेहूं अनुसंधान केन्द्र इन्दौर से 2021 में विकसित गेहूं की दो नई किस्मे हैं ?
( A ) अहिल्या – वाणी
( B ) महिष्मति – अवन्ति
( C ) जाबालि - ग्वाला
( D ) देवी – राधा
उत्तर : - ( A ) अहिल्या - वाणी
व्याख्या : - दो नवीन विकसित किस्में हैं अहिल्या एवं वाणी । इनका वैज्ञानिक नाम है । एच.आई. - 1633 ( पूसा वाणी ) एच.आई. - 1634 ( पूसा अहिल्या )
26. म.प्र . में सर्वाधिक वन क्षेत्र वाला जिला
( A ) छिंदवाड़ा
( B ) बैतूल
( C ) बालाघाट
( D ) श्योपुर
उत्तर : - ( C ) बालाघाट
व्याख्या : -म.प्र . में सर्वाधिक वन क्षेत्र 4932 वर्ग किमी बालाघाट जिले में है जो जिले के कुल क्षेत्र का 53.44 % क्षेत्र है ।

एक टिप्पणी भेजें
if you have any doubts. please let me know